Advertisement
धर्म

Ganga Saptami 2022: गंगा सप्तमी कब है? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Share
Advertisement

Ganga Saptami 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, माना जाता है कि इस दिन मां गंगा स्वर्गलोक से भगवान शिव की जटाओं में पहुंची थी। इसी कारण इसे गंगा सप्तमी के रूप में मनाया जाता है।

Advertisement

मान्यता है कि इस दिन मां गंगा की विधि-विधान से पूजा करने से सुख-समृद्धि, मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही गंगा पूजन करने से कुंडली में मौजूद ग्रहों की अशुभ स्थिति से छुटकारा भी मिलता है। इस दिन गंगा स्नान करने से सभी प्रकार के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। जानिए गंगा सप्तमी की तिथि, शुभ मुहुर्त, पूजा विधि।

गंगा सप्तमी पूजा विधि

गंगा सप्तमी के दिन ब्रह्म मुहुर्त में उठकर गंगा स्नान करना चाहिए। अगर किसी कारणवश गंगा स्नान के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो घर में ही स्नान वाले पानी में थोड़ा सा गंगाजल डालकर स्नान कर लें। इसके बाद मां गंगा की मूर्ति या फिर नदी में फूल, सिंदूर, अक्षत, गुलाल,लाल फूल, लाल चंदन अर्पित कर दें।

इसके साथ ही भोग में गुड़ या फिर कोई मिठाई अर्पित कर दें। अंत में धूप-दीप जलाकर श्री गंगा सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। सके साथ ही गंगा जी का मंत्र- ॐ नमो भगवति हिलि हिलि मिलि मिलि गंगे मां पावय पावय स्वाहा’ का जाप करें।

गंगा सप्तमी का शुभ मुहूर्त

तिथि- 08 मई, रविवार

सप्तमी तिथि प्रारंभ- दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से शुरू

सप्तमी तिथि समाप्त- 08 मई, रविवार को शाम 05 बजे तक

यह भी पढ़ें- Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन हरी वस्तुओं का दान करना होता है शुभ, जानें इस दिन क्या खरीदना चाहिए?

यह भी पढ़ें- मंगलवार को करें ये उपाय, रोगों से मुक्ति के साथ-साथ भूत-प्रेत का डर होगा खत्म

नोट- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। इसे सिर्फ सूचना समझकर ही पढ़ें। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Recent Posts

Advertisement

SRH vs LSG: बदोनी और पूरन ने लखनऊ को संभाला, टीम ने 20 ओवर में बनाए 165 रन

SRH vs LSG: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165…

May 8, 2024

नस्लवादी टिप्पणी पर घिरे सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा…

May 8, 2024

आज भारत बुलेटप्रूफ जैकेट दुनिया को दे रहा है…मंडी में बोले जेपी नड्डा, कांग्रेस के जमाने में तुष्टिकरण की होती थी राजनीति

JP Nadda: हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने जनसभा…

May 8, 2024

रामभक्तों पर गोली चलाने वाले कहते हैं कि अयोध्या में बेकार में बना है राम मंदिर, शाहजहांपुर में बोले CM योगी

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनावों…

May 8, 2024

माफिया समर्थक है सपा…कार्रवाई से इनके नेताओं को हो रही पीड़ा, एटा में बोले CM योगी

CM Yogi: प्रो. रामगोपाल यादव को राम मंदिर कैसे अच्छा लगेगा, क्योंकि यह लोग आतंकियों…

May 8, 2024

अखिलेश का अमित शाह पर निशाना, बोले-‘ब्रह्माण्ड में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी के 2 नंबर के नेता…’

Lok Sabha Election: उत्तर प्रदेश के हरदोई में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज लोकसभा…

May 8, 2024

This website uses cookies.