
Chandra Grahan (चंद्रग्रहण) 2022 Date & Time: साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को पूर्णिमा के दिन लगने वाला है। साल का यह पहला चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। चंद्रग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल लगेगा। इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य करना अशुभ माना जाता है।
16 मई 2022 को लगने वाला चंद्रग्रहण (Chandra Grahan) भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इस साल का पहला चंद्रग्रहण वृश्चिक राशि में लगेगा। इस दौरान इस राशि के जातकों के जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। बता दें कि ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता है।
यह भी पढ़ें- Surya Rashi Parivartan 2022: सूर्य का इस राशि में गोचर कराएगा धनलाभ, लेकिन संभलकर रहें ये 3 राशि वाले
चंद्रग्रहण का समय (Chandra Grahan Time)
भारतीय समय के अनुसार, इस साल का पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 को सुबह 8 बजकर 59 मिनट से लेकर सुबह के 10 बजकर 23 मिनट तक लगेगा। इस साल में कुल 2 चंद्रग्रहण लगेंगे और दोनों ही पूर्ण होंगे।
कहां-कहां दिखाई देगा?
साल का पहला चंद्रग्रहण दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, दक्षिण-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। भारत में चंद्रग्रहण नहीं दिखाई देगा इसलिए यहां पर सूतक मान्य नहीं होगा।
कब लगता है चंद्रग्रहण (Chandra Grahan)?
पूर्ण चंद्रग्रहण तब लगता है जब सूर्य की परिक्रमा करते हुए पृथ्वी चंद्रमा के सामने आ जाता है। इससे चंद्रमा तक सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच पाती है। इससे चंद्रमा पर छाया बनता है जिसे चंद्रग्रहण कहते हैं।
दूसरा चंद्रग्रहण कब लगेगा?
इस साल दूसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर को लगेगा। यह चंद्रग्रहण भी एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। इस खगोलीय घटना को भारत के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है। इसलिए इस चंद्रग्रहण का सूतक काल भारत में मान्य होगा।
यह भी पढ़ें- रविवार को इस विधि से करें सूर्य देव की पूजा, बढ़ता है मान- सम्मान और पद प्रतिष्ठा