Punjab

Punjab : गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किसान-मजदूर यूनियन से की मुलाकात, पंजाब सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन

Punjab : मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के निर्देश पर पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री स.गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बीकेयू (उगराहा) और पंजाब खेत मजदूर यूनियन (पी.के.एम.यू.) के बैनर तले यहां मटका चौक पर इकट्ठे हुए किसानों से आज शाम को मुलाकात की। कृषि मंत्री ने किसानों से मांग पत्र प्राप्त किया और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी भलाई राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

राज्य के किसानों के हितों के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स.गुरमीत सिंह खुड्डियां ने भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर मुख्यमंत्री के साथ सहानुभूतिपूर्वक और सकारात्मक विचार किया जाएगा। कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की किसानों के साथ संवाद करने, उनकी बातों को सुनने और उनके मुद्दों एवं समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान करने की नीति पर जोर देते हुए किसानों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया।

श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने यहां जारी प्रेस बयान में कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों की भलाई और खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह समर्पित है, क्योंकि किसान न केवल हमारे अन्नदाता हैं बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी हैं। “यह बैठक सरकार और किसान समुदाय के बीच खुले संवाद की शुरुआत है, जिसका उद्देश्य किसानों की चुनौतियों का समाधान ढूंढना और उन्हें एक विकासशील कृषि ढांचे में प्रफुल्लित करने के लिए सक्षम बनाना है।”

‘पंजाब सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था’

कृषि मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था और समाज में किसानों के बहुमूल्य योगदान को मान्यता देते हुए किसान समुदाय की मदद और उन्हें सशक्त बनाने के अपने मिशन में दृढ़ है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान और उनकी निरंतर खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Punjab : 30 लाख पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान का लक्ष्य निर्धारित किया : गुरमीत सिंह खुड्डियां

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर

Related Articles

Back to top button