Punjab

Punjab : केंद्र धान की खरीद में रुकावटें डालकर किसानों के साथ धोखा कर रहा है: हरदीप सिंह मुंडिया

Punjab : पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने डेराबस्सी में एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। पंजाब सरकार ने लगातार केंद्र को पत्र लिखे हैं और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान खुद केंद्रीय मंत्री से मिलने गए थे, केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पंजाब राज्य के साथ भेदभाव करते हुए राज्य के किसानों नुकसान पहुंचाने के लिए धान की खरीद प्रक्रिया में रुकावटें डाल रही है।

मुंडिया ने कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने का दावा करने वाली केंद्र सरकार अब जानबूझकर सही समय पर फसल नहीं उठा रही है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लगातार केंद्र को पत्र लिखे हैं और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान खुद केंद्रीय मंत्री से मिलने गए थे, लेकिन इसके बावजूद केंद्र अपनी खोखली राजनीति के लिए पंजाब के गोदाम खाली नहीं कर रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अन्नदाता की बात करने वाले देश के प्रधानमंत्री चुप बैठे हैं। उन्होंने कहा कि देश का अन्न भंडार भरने वाले राज्य पंजाब के साथ हो रहे इस अन्याय का जवाब अब जनता देगी। पंजाब के जागरूक लोग अच्छी तरह जानते हैं कि केंद्र किस तरह उनकी फसलों को बर्बाद करने की साजिश कर रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक स कुलजीत सिंह रंधावा भी मौजूद थे।

Commonwealth Games 2026 : भारत को झटका, कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट, हॉकी समेत 9 खेलों को नहीं मिली जगह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button