Punjab

पंजाब बना देश में बेहतर कानून वाला दूसरा राज्य, सीएम मान ने पुलिस को दी बधाई

गुजरात के बाद अब पंजाब देश में बेहतर कानून-व्यवस्था वाला दूसरा राज्य बन गया है। पंजाब पुलिस ने आज देश के सभी राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर रिपोर्ट रिलीज की जिसमें गुजरात को पहले स्थान पर तथा पंजाब को दूसरे तथा उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर दिखाया गया है। पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव ने इसके लिए समूचे पंजाबियों व समूची पंजाब पुलिस फोर्स को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब ने अपने दूसरे स्थान को 2022 में भी बरकरार रखा है। उन्होंने कहा कि वह समाज के भी आभारी हैं जिन्होंने पंजाब पुलिस को समय-समय पर अपना पूरा सहयोग दिया है।

डी.जी.पी. ने गौरव यादव ने कहा कि प्रत्येक वर्ष पंजाब पुलिस बेहतरीन कार्य कर रही है। पुलिस तथा जनता मिलकर राज्य में शांति तथा आपसी भाईचारे का माहौल बनाए रखने में कामयाब हुई है और उसने देश विरोधी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। डी.जी.पी. ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 2023 में भी पंजाब पुलिस कानून व्यवस्था के फ्रंट पर और बेहतर प्रदर्शन करेगी और पहले स्थान को हासिल करने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब को गैंगस्टर व नशों से मुक्त राज्य बनाने का जो लक्ष्य दिया है उसे पूरा करने के लिए पंजाब पुलिस लगातार लगी हुई है।

सीएम भगवंत मान ने बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पंजाब पुलिस को बधाई दी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी कानून-व्यवस्था को लेकर जारी हुए आंकड़ों में पंजाब को दूसरा स्थान हासिल होने पर पंजाब पुलिस व उसके समूचे अधिकारियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर पंजाब में आपसी भाईचारे व शांति को कायम रखेंगे। पंजाब को रंगला पंजाब बनाकर रहेंगे।

Related Articles

Back to top button