Advertisement

Sanjay Raut: राम मंदिर किसी के बाप का है क्या? राम मंदिर के वे मालिक हैं क्या? 

Sanjay Raut on ram mandir

Sanjay Raut on ram mandir

Share
Advertisement

Sanjay Raut: शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने मीडिया द्वारा पूछे गए राम मंदिर के सवाल पर बीजेपी को घेरा। उन्होंने भड़कते हुए कहा कि राम मंदिर उनके(बीजेपी) के बाप का है क्या? वे राम मंदिर के मालिक हैं क्या? राउत ने कहा कि राम सबसे बड़े हैं। राम से बड़ा कोई नहीं है। राम के नाम पर राजनिती करना गलत है।

Advertisement

बीजेपी देश के लिए है अपशगुन- संजय राउत

शिवसेना नेता ने कहा की राम मंदिर की लड़ाई 2014 से पहले हुई थी। जो लोग इस संघर्ष में नहीं थे वे बाल ठाकरे का योगदान क्या जानें। संजय ने बीजेपी को देश के लिए अपशगुन बताया। उन्होंने कहा कि देखिए बीजेपी के रहते जम्मू कश्मीर, मणिपुर में क्या हो रहा है? ईवीएम है इसलिए बीजेपी है।

 मंदिर राजनीति का नहीं आस्था का विषय- संजय राउत

संजय राउत ने मंदिर को आस्था का विषय बताया न की राजनीति का। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में पूरे देश का योगदान है। उन्होंने कहा कि हजारों कारसेवक शहीद हुए और हजारों कारसेवको को फेंका दिया गया था। हमने देखा है। लेकिन कुछ लोग हैं जिनका भारत 2014 के बाद बना है। उन लोगों को इतिहास मालूम नहीं है कि अयोध्या की लड़ाई 2014 के पहले हुई है। जो लोग ना देश के स्वतंत्रता संग्राम में रहे है ना किसी आंदोलन और संघर्ष में रहे हैं तो उन्हें राम मंदिर का संघर्ष क्या पता? उसमें बालासाहेब ठाकरे जी का क्या योगदान रहा।

ये भी पढ़ें: Covid JN.1 Cases: नए साल के चलते कोरोना बढ़ने की आशंका, रंग में डल सकता है भंग

हम हिंदुत्व के भगोड़े नहीं हैं- संजय राउत

उन्होंने कहा, ‘हम हिंदुत्व के भगोड़े नहीं हैं, हम आखरी तक लड़ते रहे हैं। यह लोगों के आस्था का विषय है। राम सबसे बड़े हैं और राम से बड़ा कोई नहीं लेकिन भारतीय जनता पार्टी इसका इतिहास 2014 के बाद बताती है। वह अपने आप को प्रभु श्री राम से बड़े मानते हैं तो अगर हिंदुत्व की यह नई व्याख्यान उन्होंने बनाई होगी तो हमें मंजूर नहीं है।

Follow us on: https://www.facebook.com/HKUPUK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें