Advertisement

राजस्थान में आम आदमी पार्टी का संगठन विस्तार जारी,देवेंद्र यादव देव बने प्रदेश संयुक्त सचिव

Share
Advertisement

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी तेजी से संगठन विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में आज पदाधिकारियों की लिस्ट आम आदमी पार्टी ने जारी की है।

Advertisement

आम आदमी पार्टी लगातार प्रदेश के युवाओं को साधने के लिए प्रयासरत है। संगठन में भी महत्वपूर्ण पदों पर युवाओं को मौके दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी में शुरुवाती दौर से लगातार पार्टी में मजबूती से काम कर रहे पार्टी के युवा नेता और तेज तर्रार प्रवक्ता देवेंद्र यादव देव को राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं।

नियुक्ति के बाद देवेंद्र यादव देव ने बताया की राजस्थान में 70% आबादी युवाओं की हैं। कांग्रेस और भाजपा की सरकारों से युवा लगातार परेशान है। वर्तमान कांग्रेस सरकार के राज में युवाओं को सिर्फ धोखा मिला है। राजस्थान में आज बेरोजगारी चरम पर है ,लाखों पद खाली हैं फिर भी भर्तीया नहीं हो रही हैं। सरकार में बैठे लोग पेपर लीक करवा रहे हैं लेकिन उनके खिलाफ गहलोत सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आम आदमी पार्टी युवाओं की आवाज बनेगी, और राजस्थान की जनता को एक मजबूत विकल्प देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *