Advertisement

कांग्रेस न अब वो पार्टी रही, न रही वो सोच- आरपीएन सिंह

RPN Singh
Share
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में बहुत लगन से काम किया लेकिन अब कांग्रेस वो पार्टी नहीं रही जो पहले थी। न ही कांग्रेस में अब वो बात रही।

Advertisement

बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि लोग उनसे बहुत पहले से कहा करते थे कि आप बीजेपी में शामिल क्यों नहीं हो जाते।

आरपीएन सिंह ने कहा लेकिन कोई बात नहीं। देर आए दुरुस्त आए।

पूर्व कांग्रेस नेता ने डबल इंजन की सरकार की सराहना की और कहा कि ये सरकार बेहतरीन काम कर रही है। दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में  उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुराग ठाकुर, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *