भारत जोड़ो यात्रा के बाद आ गई हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा, जानें पूरा मसला

कांग्रेस अपनी राजनीतिक दशा और दिशा को सुधारने के लिए निरंतर बेहतर से बेहतर प्रयास कर रही है। अभी तक तो देश को भारत जोड़ो यात्रा ही देखने को मिल रही थी लेकिन अब तो एक नया शब्द सामने आ रहा है। इतना ही नहीं राजनीतिक सूत्र कहते हैं कि इससे कांग्रेस की राजनीतिक हवा में नया फर्क देखने को मिल सकता है।
कांग्रेस ने रविवार को कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद वह आगामी 26 जनवरी से देश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ शुरू करेगी। जिसके तहत ब्लॉक, पंचायत और बूथ स्तर पर जनसंपर्क किया जाएगा। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन के बाद आगामी 26 जनवरी से देश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू किया जाएगा।