
PM Modi: एमपी के होशंगाबाद के पिपरिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा को संबोधित करने पहुंचे। वे यहां भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के पक्ष में सभा करने आएं हैं। पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत मां नर्मदा की जयघोष से की। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
शहजादे का हंसी का पात्र बनते हैं
PM Modi: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे (राहुल गांधी) ने हाल ही में घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक झटके में देश की गरीबी हटा दूंगा। अरे, यह शाही जादूगर अब तक कहां छिपा था। 50 साल पहले इनकी दादी ने गरीबी हटाने की घोषणा की थी। 2014 से पहले दस साल पहले ये लोग रिमोट से सरकार चलाई और अब कह रहे हैं कि एक झटके में गरीबी हटाने का गरीबी हटाने का मंत्र मिल गया है। ये मंत्र लाए कहां, क्या बोल रहे, इन पर कोई भरोसा करेगा क्या? इसीलिए ये हसी के पात्र बन जाते हैं।
साथियों, मोदी का कोई सपना नहीं है, आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। मैं आप सभी के लिए पैदा हुआ है। पूरा भारत ही मोदी का परिवार है। इसलिए लगातार देश में विकास कार्य किए जा रहे हैं। विकास की ये रफ्तार इसी तरह जारी रहे, इसके लिए हमाारे दर्शन सिंह को जीतकर भेजिए। मुझे पूरा भरोसा है, आप जिता देंगे।
कांग्रेस ने बाबा साहब का अपमान किया
PM Modi: पीएम मोदी ने सभा में लोगों से फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लगवाया। उन्होंने कहा साथियों आज देश के इतिहास में आज बहुत बड़ा दिन है, क्यों आज संविधान निर्माता बाबा साहब की जयंती है। मोदी ने कहा जो सम्मान कांग्रेस ने बाबा साहब को कभी नहीं दिया, वो मौका हमें मिला है। कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब को अपमानित किया है। बाबा साहब के बनाए संविधान के कारण ही यह गरीब मां का बेटा आपसे तीसरे बर पीएम बनने का वरदान मांग रहा है।
कांग्रेस के घोषणा पत्र में खतरानाक वादे
पीएम मोदी ने कहा जो लोग अपनी पार्टी को मजबूत नहीं कर पा रहे वो देश को क्या मजबूत बनाएंगे। आपका एक वोट देश को मजबूत बना सकता है। इसलिए भाजपा को वोट दीजिए। पीएम मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले कुछ तय नहीं कर पा रहे हैं। देश को कैसे आएंगे बढ़ाएंगे, इन्हें नहीं पता। उनके घोषणा पत्र में एक से एक खतरनाक वादे हैं। उनके एक साथी का घोषणा पत्र कहता है कि भारत से परमाणु हथियार खत्म कर देंगे। बताइए, ऐसा होना चाहिए क्या? ये किसे मजबूत करने के लिए ऐसा बोल रहे हैं। इनकी जैसी घातक सोच है, वैसा ही घातक घोषणा पत्र है।
ये भी पढे़ं: बिहार पहुंचे राजनाथ सिंह ने क्यों कहा मैं लालू यादव से कहूंगा ऐसे लोगों को संभालिए…
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप