बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

PM Modi Russia Visit : पीएम मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की करेंगे यात्रा, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

PM Modi Russia Visit : पीएम मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की अधिकारिक यात्रा करेंगे। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी। पीएम मोदी 8 जुलाई को रूस और ऑस्ट्रिया का दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने अधिकारिक जानकारी देते हुए कहा कि आपसी हित के समकालीन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार रखेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेता, दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों की सम्पूर्ण समीक्षा करेंगे और आपसी हित के समकालीन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार रखेंगे।  पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन परंपरागत रूप से मैत्रीपूर्ण रूसी-भारतीय संबंधों के आगे विकास की संभावनाओं के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय एजेंडे के प्रासंगिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

रूस और ऑस्ट्रिया दौरा

आपको बता दें कि 2021 में हुए शिखर सम्मेलन में पीएम रूस के राष्ट्रपति से मिले थे। पीएम मोदी ने 2019 में रूस की यात्रा की। पीएम ने आर्थिक मंच शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया था। इससे पहले 2015 में भी यात्रा की, वहीं भारत और ऑस्ट्रिया के संबंधों की बात करें तो भारत की तरफ से इंदिरा गांधी ने पहली बार ऑस्ट्रिया की यात्रा की। एक साल बाद ऑल्ट्रियाई चांसलर ने भी भारत का दौरा किया था। इसके अलावा के राष्ट्रपति के आर नारायणन ने ऑस्ट्रिया की यात्रा की।

Rajasthan Politics: मंत्री पद से किरोड़ीलाल मीणा ने दिया इस्तीफा, चुनाव परिणाम के बाद निभाया अपना वचन

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button