राजनीतिराष्ट्रीयविदेश

PM Modi Malaysia Visit : प्रधानमंत्री मोदी का मलेशिया दौरा, US, EU के बाद एक और बड़ी Trade Deal

PM Modi Malaysia Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 और 8 फरवरी को मलेशिया के दौरे पर जाएंगे। यह दौरा भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण होगा, जिसमें व्यापार, निवेश, डिजिटल अर्थव्यवस्था और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। दौरे के दौरान, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय वार्ता में ASEAN-भारत व्यापार समझौते (AITIGA) की समीक्षा की जाएगी।

मदर ऑफ ऑल डील

पिछले महीने यूरोपीय संघ के साथ ऐतिहासिक ट्रेड डील के बाद अमेरिका के साथ भी ट्रेड डील पर मुहर लग लग गई है। इन दोनों डील्स को ‘मदर ऑफ ऑल डील’ और ‘फादर ऑफ ऑल डील’ कहा जा रहा है। इसके अलावा, भारत एक और बड़ी ट्रेड डील की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है।

ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट

यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत ने हाल ही में दो बड़ी ट्रेड डील की हैं। जनवरी के अंत में भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) हुआ, जिसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा जा रहा है। इस डील से EU में भारतीय निर्यात पर 99 फीसदी से अधिक टैरिफ खत्म या कम होंगे, खासकर टेक्सटाइल, लेदर, जेम्स एंड ज्वेलरी, स्पोर्ट्स गुड्स जैसे श्रमिक-आधारित क्षेत्रों में।

मिलेगी बेहतर बाजार पहुंच

प्रधानमंत्री मोदी का मलेशिया दौरा इन सफलताओं की कड़ी को आगे बढ़ाएगा। AITIGA की समीक्षा 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है, जिसमें भारत बाजार पहुंच, रूल्स ऑफ ओरिजिन (RoO) को सख्त करने, कस्टम प्रक्रियाओं को सरल बनाने और चीन से आने वाले सामान पर रोक लगाने पर जोर दे रहा है। 2024-25 में ASEAN के साथ भारत का व्यापार 123 बिलियन डॉलर था, लेकिन भारत को 44 बिलियन डॉलर का ट्रेड डेफिसिट था। समीक्षा से यह असंतुलन दूर होगा और भारतीय उत्पादों (कृषि, डेयरी, टेक्सटाइल) को बेहतर बाजार पहुंच मिलेगी।

50 फीसदी से 18 फीसदी हुआ टैरिफ

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर सहमति हो गई है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगे 50 फीसदी टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी कर दिया। इस समझौते से भारतीय निर्यातकों, खासकर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़ी राहत मिलेगी और वैश्विक सप्लाई चेन में भारत की स्थिति मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें- बलूचिस्तान में मोसाद की साजिश, पाकिस्तानी पत्रकार ने खोले राज

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button