Haryanaराज्य

हरियाणा में पंडित जसराज जयंती, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया सम्मान

Haryana News : फतेहाबाद में पंडित जसराज जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, उन्होंने कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित किया और जसराज जी की संगीत एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला.

हरियाणा की पावन धरती पर आयोजित पंडित जसराज जयंती पर मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा का अनावरण कर इसे अपने लिए गौरवपूर्ण बताया. इस अवसर पर प्रसिद्ध गायिका दुर्गा जसराज और भजन सम्राट अनूप जलोटा का भी स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन भारतीय शास्त्रीय संगीत के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है.

चौथी वर्षगांठ पर फाउंडेशन का भी जश्न

हरियाणा में पंडित जसराज जी की 96वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित जसराज ने हरियाणा की माटी की महक को सात समुंदर पार पहुंचाने का काम किया, उन्होंने यह भी बताया कि जयंती के साथ पंडित जसराज कल्चरल फाउंडेशन की चौथी वर्षगांठ भी मनाई जा रही है. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस फाउंडेशन की नींव वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी.

जादू बिखारने का काम किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित जसराज जी केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि अपने आप में एक संस्था थे, उन्होंने सातों महाद्वीपों पर अपनी गायकी का परचम लहराया और पूरी दुनिया में भारतीय शास्त्रीय संगीत का जादू बिखारने का काम किया.

पुस्तकालय का निर्माण भी अंतिम चरण में

गांव पीली मंदोरी में पंडित जसराज जी के नाम से दो प्रवेश द्वार बनाए गए हैं. वहीं, गांव में पार्क और व्यायामशाला का भी निर्माण कराया गया है. मुख्यमंत्री ने बताया कि उनके पिता श्री मोतीराम जी के नाम से पुस्तकालय का निर्माण भी अंतिम चरण में है.

पशु अस्पताल का निर्माण किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने बताया कि गांव पीली मंदोरी में पशु अस्पताल का निर्माण किया जाएगा, जिस पर 40 लाख 29 हजार रुपए का खर्च आएगा. इसके साथ ही उन्होंने गांव में SC और BC समुदायों के लिए चौपाल बनाने के लिए 11-11 लाख रुपए देने की भी घोषणा की. मुख्यमंत्री ने बताया कि गांव में 33 KV का नया सबस्टेशन बनाया जाएगा. साथ ही भट्टू मंडी में एक नई आईटीआई (Industrial Training Institute) भी खोली जाएगी.

ये भी पढ़ें – सीएम योगी की ‘जनता दरबार’ में आई एक खास अर्जी, मासूम बच्ची की गुजारिश ने किया सबको हैरान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button