
Palam Fire: दिल्ली के पालम स्थित साध नगर की एक इमारत में लगी भीषण आग ने कई जिंदगियां छीन लीं। हादसे के दौरान इमारत के अंदर करीब 12 लोग फंस गए, जिन्होंने बाहर मौजूद अपने परिजनों और दोस्तों को फोन कर लगातार मदद की गुहार लगाई, लेकिन आग की तीव्रता के आगे सभी बेबस नजर आए।
अपनों को कॉल कर बचाने की लगाई गुहार
आग लगते ही अंदर फंसे लोगों ने अपने-अपने परिजनों को फोन करना शुरू किया। बेटों ने पिता को कॉल किया, रिश्तेदारों और पड़ोसियों से भी मदद मांगी गई। कॉल पर लोग बार-बार यही कहते रहे कि “हम ऊपर फंस गए हैं, प्लीज बचा लो”, लेकिन हालात इतने खराब थे कि तत्काल मदद नहीं पहुंच सकी।
बाहर खड़े लोग सुनते रहे चीखें
फोन करने के बाद जब पड़ोसी और परिचित मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शटर खोलकर अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन आग और धुएं के कारण वे भीतर नहीं जा सके। मजबूरी में वे बाहर खड़े रह गए और ऊपर से आती चीखों को सुनते रहे, जबकि अंदर लोग लगातार मदद की पुकार लगा रहे थे।
बचाव प्रयासों के बावजूद नहीं बची जान
सूचना मिलने के बाद दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। समय पर मदद न मिलने के कारण तीन मासूम बच्चों सहित कुल 9 लोगों की जान चली गई। यह हादसा लोगों के सामने एक ऐसा दृश्य छोड़ गया, जहां अपनों की आवाजें बाहर तक आती रहीं, लेकिन कोई उन्हें बचा नहीं सका।
ये भी पढ़ें – यूपी में मौसम का अचानक बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









