पंजाब में धान की खरीद 100 लाख मीट्रिक टन के पार

Paddy Purchase in Punjab

प्रतीकात्मक चित्र

Share

Paddy Purchase in Punjab : पंजाब में धान की खरीद ने 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार कर लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने धान की निर्बाध खरीद सुनिश्चित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सरकार की ओर से जारी एक बयान में इस बारे में जानकारी दी गई.

कहा गया कि यह उल्लेखनीय है कि इस खरीद सीजन के दौरान राज्य की मंडियों में 185 लाख मीट्रिक टन धान की आवक होने की संभावना है। इस बार राज्य में धान का रकबा 32 लाख हेक्टेयर था, जो केंद्रीय अनाज भंडार में धान का बड़ा योगदान करता है। खरीफ मंडीकरण सीजन 2024-25 के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक पहले ही 41,378 करोड़ रुपए की नकद ऋण सीमा (सी.सी.एल.) जारी कर चुका है।

बताया गया कि मुख्यमंत्री, जिन्होंने राज्य में खरीद और लिफ्टिंग कार्यों की लगातार निगरानी की, ने व्यक्तिगत रूप से मंडियों में किसानों के एक-एक दाने की खरीद और लिफ्टिंग को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया। खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 5 नवंबर (मंगलवार) तक राज्य की मंडियों में 110.89 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है, जिसमें से 105.09 लाख मीट्रिक टन फसल की खरीद की जा चुकी है। फसल के भुगतान के लिए 22047 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। धान की आवक में अब तक पटियाला जिला सबसे आगे है, जहां 9.42 लाख मीट्रिक टन फसल पहुंची है। इसके बाद फिरोजपुर (8.14 एल.एम.टी.), तरनतारन (7.26 एल.एम.टी.), जालंधर (7.16 एल.एम.टी.) और संगरूर (7.10 एल.एम.टी.) हैं।

बताया गया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों के हितों की रक्षा के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में धान की निर्बाध खरीद सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने बताया कि धान की खरीद के लिए राज्य भर में 2651 मंडियां स्थापित की गई हैं।

यह भी पढ़ें : CM नीतीश ने किया मौलाना अबुल कलाम आजाद स्मृति स्मारक पार्क का निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा निर्देश

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *