Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत राज्य से नशों का पूरी तरह खात्मा करने के लिए चलाए जा रहे “युद्ध नशों विरुद्ध” अभियान के 286वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 305 स्थानों पर छापेमारी की. इसके बाद पूरे राज्य में 53 एफआईआर दर्ज कर 68 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया. इसके साथ ही 286 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 40,187 हो गई है.
पंजाब में नशा तस्करों से हेरोइन बरामद
छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 863 ग्राम हेरोइन, 352 नशीली गोलियाँ और 810 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पीज़ को पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दिए हुए हैं. पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध लड़ाई की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5-सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी भी बनाई है.
पंजाब में 305 जगह छापेमारी
इस ऑपरेशन के दौरान 65 गजटेड अधिकारियों की देखरेख में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 305 स्थानों पर छापेमारी की, उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 327 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की.
यह भी उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने राज्य में नशों के उन्मूलन के लिए तीन-स्तरीय रणनीति-एन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन- लागू की है. इस रणनीति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 40 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए तैयार किया है.
ये भी पढ़ें- अमृतसर में 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सभी स्कूल बंद, सर्च ऑपरेशन जारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









