ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से की मुलाकात

खेल जगत में भारत का इतिहास रचकर हरियाणा का नाम रौशन करने वाले ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता और 4 राजपूताना राइफल्स के सूबेदार नीरज चोपड़ा ने भविष्य की प्रतियोगिताओं से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चंडीगढ़ में स्थित संत कबीर कुटीर निवास में मुलाकात की।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नीरज चोपड़ा को श्रीमद्भगवद गीता भेंट की और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के लिए भी आमंत्रित किया को 16 नवंबर से शुरू हो रहा है। ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स’ के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए नीरज चोपड़ा ने हरियाणा की खेल नीति को सर्वश्रेष्ठ खेल नीति बताया।
उल्लेखनीय है कि 2 अक्टूबर को ‘चैंपियन ऑफ चेंज’ कमेटी ने मुख्यमंत्री श्री को ‘चैंपियन ऑफ चेंज हरियाणा 2021 अवार्ड’ प्रदान किया। सीएम मनोहर लाल सहित 25 अन्य हस्तियों के साथ खेल, शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण, संगीत और सांस्कृतिक मीडिया सहित विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए अवार्ड प्रदान किये। उस समय ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा विदेश में प्रैक्टिस करने के कारण इवेंट में शामिल नहीं हो पाए थे और वर्चुअली इसमें शामिल हुए थे।
बैठक के दौरान, नीरज चोपड़ा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रति आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से राज्य की खेल नीतियों के लिए।