Noida road accident: बेकाबू कार ने 7 लोगों को रौंदा, 1 की मौंत 4 की हालत गंभीर, ड्राइवर फरार

नोएडा में मंगलवार रात बड़ा हादसा हुआ। जब आर्टिंगा कार सवार ने 7 लोगों को रौंद दिया। घटना सेक्टर 122 स्थित पर्थला खरजपुर के पास सब्जी मंडी की है। (Noida road accident)जहां लग्जरी कार सवार ने 7 लोगों को रौंद दिया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में चार घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं घटना के बाद से पुलिस, चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
मामला सेक्टर 122 स्थित पर्थला खरजपुर के पास एर्टिगा कार सवार ने देर रात सब्जी मंडी के पास लोगों पर अपनी गाड़ी दौड़ा दी। कार चालक ने सबसे पहले बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया। फिर आइसक्रीम का ठेला और बाद में एक दूसरी कार को टक्कर मारी, जिसमें दंपत्ति सवार थे। इसके बाद पैदल जा रहे दो युवकों को अपना शिकार बना लिया।

इस बेलगाम कार की रफ्तार की चपेट में 7 लोग आए। जिसमें से एक की मौंत हो गई है। जबकि इसमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आर्टिंगा कार का नंबर टैक्सी का बताया जा रहा है। कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
ADCP रणवि़जय सिंह का बयान
पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात 11 बजे के करीब पर्थला मार्केट के सब्जी मंडी के पास चालक ने सात लोगों पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी। कार चालक ने सबसे पहले बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया। वहीं इसके बाद भागने के दौरान एक सेंट्रो कार और आइसक्रीम बेच रहे व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार चालक शराब के नशे में धुत बताया जा रहा है, पुलिस ने बताय कि 7 लोगों में 1 लोग की मौत हो गई है। बाकी लोगों का इलाज चल रहा। मालमें में पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।