नई दिल्ली : पीएम मोदी की भाजपा शासित राज्यों के सीएम के साथ बैठक , जानें किन-किन मुद्दों पर हुआ मंथन

Share

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा की सबसे बड़ी बैठक दिल्ली में हो रही है। बैठक की अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। साथ ही बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री हिस्सा ले रहे हैं। वहीं बैठक में गृह मंत्री अमित शाह , भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए। आइन जानते हैं बैठक में किन-किन मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा द्वारा बुलाई गई पार्टी नेताओं की यह सबसे बड़ी बैठक थी। इस बैठक में सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकरों द्वारा संचालित योजनाओं पर मंथन हुआ। इसके अलावा राज्यों ने योजनाओं के बारें में जानकारी दी साथ ही प्रस्तुतियां भी दी गई। इसके अलावा बैठक के दौरान पीएम मोदी ने लोगों की सेवा और राज्यों को विकास की ओर कैसे ले जाया जाए, इस बारे में मार्गदर्शन दिया।

ये सभी मुख्यमंत्री हुए शामिल

इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा,त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह , गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल हुए।

Jaishankar: जापान में विदेश मंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का किया अनावरण, एक्स पर पोस्ट कर कही ये बात

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप