NEET 2024 : नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई का बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Share

NEET 2024 : नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान राजू और पंकज सिंह के तौर पर हुई है। दरअसल नीट पेपर लीक मामले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। अबतक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में सीबीआई जांच कर रही है। ऐसे में खबर आ रही है कि दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आपको बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान राजू और पंकज सिंह के तौर पर हुई। पंकज सिंह की पटना से गिरफ्तारी हुई है। पंकज सिंह ने ट्रंक से पेपर चोरी किए थे, वहीं सीबीआई ने आरोपी राजू को झारखंड के हजारी बाग से गिरफ्तार किया। पेपर लीक मामले में हजारी बाग को मुख्य केंद्र बताया जा रहा है। क्योंकि हजारी बाग में स्थित ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल गिरफ्तार हुए थे। इनके साथ ही सीबीआई ने वाइस प्रिंसिपल को भी गिरफ्तार किया था, वहीं नीट के पेपर रखे गए थे।

13 आरोपियों की गिरफ्तारी

जानकारी के लिए बता दें कि अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पटना हाईकोर्ट से सीबीआई को 13 आरोपियों की रिमांड मिल गई थी। इसके अलावा 11 जुलाई को झारखंड से पेपर लीक का मास्टरमाइंड रॉकी गिरफ्तार हुआ था। अब आरोपी रॉकी के बारे में बात करें। ऐसा बताया जा रहा है कि इसके फोन पर सबसे पहले प्रश्न पत्र आया। पेपर लीक में इसका भी अहम रोल बताया जा रहा है। एक – एक करके सीबीआई आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। अभी सीबीआई की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें : Lucknow: CM योगी ने घर पहुंच विधानसभा अध्यक्ष का जाना हाल, शीघ्र स्वस्थ होने की की कामना

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप