राज्य

असम में जारी है कुदरत का कहर, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 14 लोगों की हुई मौत

Assam Flood Update: असम में आई बाढ़ से अबतक लाखों लोग प्रभावित हो गए है। इसके साथ ही प्री-मानसून की वजह से आई बाढ़ में हजारों की संख्या में केई गांव भी डूब गए है। इसके साथ ही कुदरत का कहर तेजी से लोगों के ऊपर बरस रहा है। मौसम विभाग की माने तो अभी कुछ दिनों तक असम के केई जिलों में तेज बारिश जारी रहेगी। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार असम में आई बाढ़ से राज्य के 29 जिलों के 1900 से अधिक गांव अबतक प्रभावित हो चुके है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के साथ भूस्खलन की समस्या के कारण लाखों लोगों को उनके घरों से बेदखल होना पड़ा है। ऐसे में अब लोगों ने रेल की पटरियों पर अपना आशियाना बना डाला है।

रेल की पटरियों पर रहने को मजबूर लाखों परिवार

असम के लाखों लोग पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश और बाढ़ की वजह से प्रभावित है। सरकारी आंकड़ों की माने तो इस आपदा के कारण अबतक कुल 14 लोगों की मौत भी हो गई हैं। सरकारी तंत्र तेजी से लोगों के राहत बचाव कार्य में जुटा हुआ है। वहीं असम के जमुनामुख जिले के दो गांव के करीब 500 से अधिक परिवार रेलवे पटरियों पर रात गुजारने को मजबूर हैं। रिपोर्ट की माने तो इस इलाके में केवल रेलवे लाइन ही सबसे ऊंची जगह पर मौजूद है। जहां इस वक्त तक बाढ़ का पानी नहीं पहुंच पाया है। इस बाढ़ की सबसे ज्यादा चपेट में असम का नगांव जिला है। सरकारी प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया की बाढ़ के कारण प्रदेश में 7 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं।

हालांकि असम के केई इलाकों में तो बाढ़ ने ऐसा कोहराम मचाया की यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। असम में आए बाढ़ को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने असम को केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद पहुंचाने का ऐलान किया है। ऐसे में असम के दीमा हसाओ जिले में कई जगह भूस्खलन से सड़क और रेल संपर्क पूरी तरह से बाधित हो गया है।

Related Articles

Back to top button