Advertisement

आपने देखा महेंद्र सिंह धोनी का ये नया लुक, कैप्टन कूल का ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल

Share
Advertisement

नई दिल्ली। अबतक आपने कैप्टन कूल का कई अंदाज देखा होगा लेकिन इस बार का कूल लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Advertisement

जी हां, हम बात कर रहे है भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की। इनकी तो जबरदस्त फैन फॉलोइंग है ही। धोनी फैंस के साथ अक्सर कुछ ना कुछ शेयर करते रहते है जिसे देखकर उनके फैंस काफी रिएक्ट करते है।

धोनी अपने लुक्स के साथ एक्सपैरिमेंट करते रहते हैं और फैंस उनके लुक्स को फॉलो भी करते हैं और अपनी फीडबैक भी देते है।

बता दें कि हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने एक नया और अलग हेयरस्टाइल ट्राई किया है। धोनी को ये नया हेयर स्टाइल, आलिम खान ने दिया है जो की पॉपुलर हेयर स्टाइलिस्ट हैं। धोनी के इस हेयर कट का नाम फॉक्स हॉक है। धोनी के हेयर स्टाइल के साथ उनकी बियर्ड को भी नया लुक दिया गया है। और इस नए लुक के साथ धोनी ने अपनी तस्वीर शेयर की है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे है।

तस्वीर की शेयर

हेयर स्टाइलिस्ट आलिम ने धोनी की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वे धोनी के साथ खड़े दिखाई दे रहे है। तस्वीर में धोनी खुद अपने लुक को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे है।

इस तस्वीर को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है। सभी क्रिकेटर की तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि 7 जुलाई को धोनी ने अपना 40वां बर्थडे मनाया था। इस मौके पर क्रिकेटर से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी ने उन्हें बर्थडे की बधाई दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *