Himachal Political Crisis: विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक प्रोफाइल से हटाया Congress का नाम

Vikramaditya Singh's remove congress name on his facebook profile

Vikramaditya Singh's remove congress name on his facebook profile

Share

Himachal Political Crisis: हिमाचल में अभी सियासी संकट जारी है। ये कयास लग रहे कि सुक्खू सरकार से नाराज चल रहे विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस छोड़ सकते हैं। बता दें, उन्होंने अपने फेसबुक प्रोफाइल से पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर और कांग्रेस हटा दिया है। इसकी जगह पर हिमाचल का सेवक लिखा है। बताया जा रहा है कि विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली में डेरा डाले हैं। हालांकि Himachal Political Crisis उन्होंने दिल्ली पहुंचने से पहले उन्होंने अयोग्य घोषित किए गए कांग्रेस के छह विधायकों से हरियाणा के पंचकूला में मुलाकात की।

‘क्रॉस वोटिंग’ के बाद से ही हिमाचल की सियासत में उठापठक है जारी

दरअसल, हिमाचल प्रदेश की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए बीते मंगलवार को हुए चुनाव में कांग्रेस के छह बागियों ने ‘क्रॉस वोटिंग’ की थी। जिसके चलते बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन ने कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को हरा दिया था। वहीं इसके बाद से प्रदेश में सियासी उठापठक शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/state/bjp-gautam-gambhir-not-contest-2024-lok-sabha-election-news-in-hindi/

छह विधायकों को अयोग्य घोषित के बाद विक्रमादित्य सिंह ने जताई थी नाराजगी

गौकरतलब है कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने शिमला में पार्टी विधायकों से बात करने के लिए पर्यवेक्षकों की एक टीम भेजी। और इस बीच, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा में राज्य के बजट के लिए मतदान पर पार्टी व्हिप का कथित तौर पर उल्लंघन करने के चलते संबंधित छह विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया। जिसके बाद विक्रमादित्य सिंह ने खुलकर नाराजगी जताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन पर्यवेक्षकों के साथ बैठक के बाद उन्होंने अपना रुख नरम कर लिया था।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर