Advertisement

देश की मीडिएशन व्यवस्था पर है रिटायर्ड जजों का कब्जा : जगदीप धनखड़

Share
Advertisement

New Delhi : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि रिटायर्ड जजों ने देश की मध्यस्थता व्यवस्था को अपनी मुट्ठी में किया हुआ है। धनखड़ ने कहा कि अन्य योग्य लोगों को यहां अवसर नहीं दिए जा रहे हैं। अब वक्त आ गया है, जब हमें आत्म-अवलोकन करने की आवश्यकता है। और जरूरी बदलाव करने की जरूरत है। अगर आवश्यक हो तो कानून बनाकर ये बदलाव किए जाएं।

Advertisement

सीजेआई चंद्रचूड़ की तारीफ की

इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ ऑर्बिट्रेशन में एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में धनखड़ ने कहा कि किसी भी देश में या किसी अन्य व्यवस्था में रिटायर्ड जजों की मध्यस्थता व्यवस्था पर इतनी मजबूत पकड़ नहीं है। जितनी हमारे देश में है। उपराष्ट्रपति ने कार्यक्रम के दौरान सीजेआई डी. वाई. चंद्रचूड़ की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति इस देश की न्यायपालिका में बड़े बदलाव कर रहा है और वो हैं देश के मुख्य न्यायाधीश।

मध्यस्थता व्यवस्था में विविधता की कमी

दरअसल कार्यक्रम में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ भी मौजूद रहे और उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मध्यस्थता व्यवस्था में विविधता की कमी है और रिटायर्ड जज इस क्षेत्र पर दबदबा बनाए हुए हैं।

भारत में पर्याप्त संख्या में योग्य लोग हैं

इस पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि मैं इसके लिए उन्हें सलाम करता हूं। उन्होंने कहा कि अन्य योग्य उम्मीदवार नजरअंदाज कर दिए जाते हैं, और ओल्ड बॉयज क्लब मानसिकता मध्यस्थता व्यवस्था पर हावी है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि सीजेआई का यह बयान लंबे समय तक याद रखा जाएगा और इससे मध्यस्थता प्रक्रिया में मजबूती आएगी। भारत में पर्याप्त संख्या में योग्य लोग हैं। लेकिन, मध्यस्थता व्यवस्था में उन्हें नहीं चुना जाता।

यह भी पढ़ें – Yogi Visit Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा से पहले एयरपोर्ट का निरीक्षण, रामलला के भी किए दर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें