Advertisement

मणिपुर राज्य में जल्द लौटेगी शांति : एन बीरेन सिंह

Share
Advertisement

नई दिल्ली: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर इस वर्ष 3 मई से जातीय हिंसा की आग में सुलग रहा है। इस बीच मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राजधानी इंफाल में कई विकास परियोजनाओं का आधारशिला रखा। इस अवसर पर बीरेन सिंह ने कहा कि मणिपुर राज्य में जल्द ही शांति बहाल की जाएगी। मणिपुर के इंफाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि जैसे ही मणिपुर में सामान्य स्थिति लौटेगी, राज्य में शांति बहाल की जाएगी और लोग खुश होंगे।

Advertisement

म्यांमार से आए दो उग्रवादी गिरफ्तार

पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी समूह CKLA से हथियार और गोला बारूद जब्त किया है। साथ ही पुलिस ने दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मणिपुर पुलिस की तारीफ की है।

एन बीरेन सिंह ने अपनी पोस्ट में कहा है कि मणिपुर पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों ने म्यांमार स्थित आतंकवादी समूह सीकेएलए से कई हथियार, गोला-बारूद, ड्रग्स और नकदी जब्त की है। जब्त किए गए हथियारों में भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ एके 47, इंसास, स्नाइपर और एम-16 राइफलें शामिल हैं। इसके अलावा, तकरीबन 2.5 किलोग्राम अफीम, 4,86,500 रुपये कैश और कई अन्य सामान भी बरामद किया गया है।

एनआइए ने अंतरराष्ट्रीय साजिश का उठाया मामला

सीएम बीरेन सिंह ने आगे बताया कि इससे पहले NIA ने म्यांमार और बांग्लादेश में आतंकवादी संगठनों के मणिपुर हिंसा की आड़ में भारत सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने की अंतरराष्ट्रीय साजिश का मामला उठाया था। सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि सीकेएलए कैडरों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी ने एक बार फिर मणिपुर और हमारे देश दोनों को अस्थिर करने की अंतरराष्ट्रीय साजिश को उजागर किया है।

यह भी पढ़े : Festive Season: मूर्ति विसर्जन और महापर्व छठ के लिए यमुना घाट तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *