Advertisement

जातीय सर्वे में मुस्लिमों-यादवों की संख्या जानबूझकर बढ़ाई : अमित शाह

Share
Advertisement

Muzaffarpur: गृह मंत्री अमित शाह ने मुजफ्फरपुर में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने बिहार सरकार पर जाति आधारित सर्वें में जानबूझकर मुस्लिमों-यादवों की संख्या बढ़ाकर दिखाने का आरोप लगाया।

Advertisement

नीतीश पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप

मुजफ्फरपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाता हुए कहा कि बिहार में जातिगत जनगणना कराने का फैसला तब लिया गया था जब नीतीश कुमार राजग का हिस्सा थे।

पिछले साल ही जेडीयू ने तोड़ा था भाजपा ने नाता

पिछले वर्ष जेडीयू ने भाजपा से नाता तोड़कर कांग्रेस, राजद और वामदलों के महागठबंधन में शामिल हो गई थी। विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि इस गठबंधन का एकमात्र एजेंडा भाजपा और पीएम मोदी का विरोध करना है।

आम चुनाव में भाजपा जीतेगी सभी सीटें

इंडिया गठबंधन में जेड़ीयू और राजद भी शामिल है। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार पीएम बनने का सपना देख रहे हैं, जो बिल्कुल भी पूरा होने वाला नहीं है। नीतीश को इंडिया गठबंधन का संयोजक भी नहीं बनाया गया। उन्होंने भरोसा जताया कि अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव में भाजपा बिहार की सभी 40 सीटें जीतेगी।

लालू-नीतीश की जोड़ी ने किया पिछड़ी आबादी का अपमान

अमित शाह ने आरोप लगाया कि बिहार में गुंडाराज वापस लाने के लिए नीतीश जिम्मेदार हैं। लालू-नीतीश की जोड़ी ने हमेशा पिछड़ी आबादी का अपमान किया। इस दौरान अमित शाह ने बिहार के लोगों के छठ पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। राज्य में नीतीश कुमार सरकार की ओर से कराए गए जाति आधारित सर्वें के निष्कर्षों को पिछले माह सार्वजनिक किया गया था।

यह भी पढ़े : UP News: AMU कैंपस में गोलीकांड, एक छात्र हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें