Advertisement

मिजोरम की संस्कृति को बर्बाद करना चाहती है भाजपा : मल्लिकार्जुन खड़गे

Share
Advertisement

New Delhi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मिजोरम की जनता से कांग्रेस के लिए वोट मांगा। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने मिजोरम में शांति और स्थिरता लाने में सहायता की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस मिजो संस्कृति और जीवन शैली को बर्बाद करने पर तुले हैं।

Advertisement

कांग्रेस ने ही मिजोरम में शांति और स्थिरता लाई

खड़गे ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट में कहा कि कांग्रेस मिजोरम में शांति और स्थिरता लाई है। उन्होंने कहा कि 1986 में पूर्व पीएम राजीव गांधी ने ऐतिहासिक मिजो समझौता पर दस्तखत किए थे। मिजोरम को 1987 में राज्य का दर्जा हासिल हुआ था। तब से कांग्रेस का मिजोरम की जनता के साथ एक बहुत ही विशेष रिश्ता रहा है।

कांग्रेस ने चावल उत्पादन में वृद्धि लाई

खड़गे ने कहा कि लगातार कांग्रेस सरकारों ने मिजोरम में शांति, स्थिरता, आदिवासी संस्कृति, पहचान और धर्मनिरपेक्षता सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि हम खेती के लिए NLUP लाए, जिससे किसानों को लाभ हुआ और सूबे में चावल उत्पादन में वृद्धि हुई।

कांग्रेस को ही वोट दें

खड़गे ने कहा कि मिजोरम की जनता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता लंबे वक्त तक चलने वाली है। और यह आजमाई हुई है। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि कांग्रेस को ही वोट दें। खड़गे ने कहा कि आप उन लोगों को वोट न दें जो अंत में भाजपा की सहायता करेंगे।

खड़गे ने MNF सरकार पर साधा निशाना

खड़गे ने MNF सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज राज्य का बुनियादी ढांचा खस्ताहाल है। युवा शिक्षा और नौकरी को तरस रहे हैं। खड़गे ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा आपकी संस्कृति, मूल्यों, धर्म और मिजो जीवन शैली को नष्ट करने पर तुले हुए हैं।

यह भी पढ़े : Ahoi Astami 2023: अहोई अष्टमी कब है? क्यों मनाई जाती है अहोई अष्टमी और क्या है इसका महत्व ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें