Advertisement

भारतीय वायुसेना का 90वां स्थापना दिवस आज, चंडीगढ़ में दिखेगा एयरफोर्स का पराक्रम

Share
Advertisement

आज पूरा देश भारतीय वायुसेना दिवस मना रहा है। इसी के साथ ही भारतीय वायु सेना ने अपने 90 साल के सफर को अपने पराक्रम से पूरा कर लिया है। वहीं चंडीगढ़ के सुखना झील परिसर में आज यानी शनिवार को वायुसेना दिवस फ्लाई पास्ट में प्रचंड से लेकर तेजस और सुखोई समेत करीब 80 सैन्य विमान और हेलीकॉप्टर हिस्सा लेंगे। हालांकि भारतीय वायुसेना के वीर जांबाज न केवल अपने कौशल का परिचय देंगे, बल्कि भारत की आसमानी ताकत से दुनिया को भी रूबरू आज कराएंगे।

Advertisement

बता दें भारतीय वायुसेना अपनी 90वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में अपने एयर शो के दौरान विमानों की एक श्रृंखला के साथ शानदार प्रदर्शन भी करेगी। हालांकि यह पहला मौका है की जब वार्षिक वायुसेना दिवस परेड और फ्लाई पास्ट का आयोजन दिल्ली-एनसीआर से बाहर चंडीगढ़ में किया जा रहा ह

राष्ट्रपति दौपद्री मुर्मू भी होंगी शामिल

दरअसल, जब भारतीय वायुसेना के जांबाज आसमान में अपना दमखम दिखा रहे होंगे, उस वक्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी हवाई शो को देखने के लिये सुखना झील में मौजूद रहेंगे। वहीं आज राष्ट्रपति मुर्मू फ्लाई पास्ट के अवसर पर मुख्य अतिथि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *