Chandrayaan-3: 13 जुलाई को होगा लॉन्च, ISRO चीफ बोले- हम सॉफ्ट लैंडिंग में होंगे सक्षम

Share

भारत के चंद्रयान-3 मिशन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में चंद्रयान-3 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मिशन लॉन्चिंग को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरणों में हैं, जिसके बाद अब इसरो ने 13 से 19 जुलाई के बीच चंद्रयान 3 मिशन की लॉन्चिंग तारीख तय की है।

इसरो के चैयरमेन एस सोमनाथ ने सोमवार को कहा कि चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए चंद्रयान 3 के लॉन्च का दिन 13 जुलाई को फाइनल किया गया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए इसरो अध्यक्ष ने चंद्रयान 3 के लॉन्च पर कहा कि हम चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सक्षम होंगे। लॉन्च का दिन 13 जुलाई है, लेकिन यह 19 जुलाई तक जा सकता है। इससे पहले 28 जून को एस सोमनाथ ने खुलासा किया था कि चंद्रयान 3 का परीक्षण पूरा हो गया है। इसी के साथ उन्होंने मिशन लॉन्च के लिए 12 जुलाई से 19 जुलाई के बीच संभावना जताई थी।

इसरो अध्यक्ष ने कहा मिशन की पूरी तैयारी

अपने बयान में इसरो अध्यक्ष कहा, “वर्तमान में चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान पूरी तरह से एकीकृत है। हमने परीक्षण पूरा कर लिया है और रॉकेट डिब्बे के साथ भी जुड़ गया है। लॉन्च की तारीख 12 से 19 जुलाई के बीच है और हम जल्द से जल्द संभावित तारीख बताएंगे।”

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: सीएम बघेल ने अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क का किया उद्घाटन