राजनीतिराष्ट्रीय

Bharat Jodo Nyay Yatra: ‘अगर हिम्मत है तो अभी गिरफ्तार करें’-कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को असम में आज आखिरी दिन है। जिसके बाद यात्रा पश्चिम बंगाल जाएगी। यात्रा असम के ढुबकी से आगे बढ़ी। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प और राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है।  कांग्रेस सांसद अब्दुल खालेक (Congress MP Abdul Khaliq) ने कहा कि ‘अगर उनमें (Himanta Biswa Sarma) हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाएं। अभी करके दिखाएं। लोकसभा चुनाव के बाद क्यों गिरफ्तार करना है। वह पुलिस को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।’

Bharat Jodo Nyay Yatra: असम सीएम सबसे भ्रष्ट- गौरव गोगोई

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा ‘उन्हें एफआईआर करने दीजिए। हम अपनी यात्रा जारी रखेंगे। उन्हें देश को धर्म और भाषा के आधार पर बांटने दीजिए। हम देश को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए साथ लाते रहेंगे। वह (असम सीएम) सबसे भ्रष्ट सीएम हैं और उनसे यही सब कहे जाने की उम्मीद है।’

यात्रा के दौरान चाय की दुकान पर रुके राहुल गांधी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी ढुबरी के हालाकुरा गांव में एक चाय की दुकान पर रुके। इस दौरान वह पार्टी नेताओं के साथ आगे की रणनीति बनाते दिखे। चाय दुकान के मालिक ने राहुल गांधी के उसकी दुकान पर रुकने पर खुशी जताई और कहा कि उसे बहुत खुशी हुई है।

यह भी पढ़ें:Delhi AIIMS News: अब अस्पताल में नहीं चलेगा कैश, स्मार्ट कार्ड से होगी सभी पेमेंट

Follow Us On Twitter-https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button