Ms Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी के दोस्त ने लगाई 15 करोड़ की चपत

Ms Dhoni

Ms Dhoni

Share

Ms Dhoni: रांची कोर्ट में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विशवॉश के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है। दिवाकर धोनी के बिजनेस पार्टनर और करीबी दोस्त रहे हैं। मैरी ने धोनी के साथ कई फोटो पोस्ट किए हैं।

दरअसल, 2017 में मिहिर दिवाकर ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें दुनिया भर में क्रिकेट अकादमी खोला जाना था। दिवाकर ने समझौते की शर्तों का पालन नहीं किया। अरका स्पोर्ट्स को इस मामले में फ्रेंचाइजी का भुगतान करना पड़ा। समझौते में प्रॉफिट शेयर करना था, लेकिन इसके सभी नियम और शर्तों को तोड़ दिया गया।

Ms Dhoni: धोनी को लगी 15 करोड़ रुपए की चपत

15 अगस्त 2021 को, महेंद्र सिंह धोनी ने अरका स्पोर्ट्स से अपना अथॉरिटी लेटर वापस ले लिया। धोनी ने उनको कई कानूनी नोटिस भेजे, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। इसके बाद धोनी के वकील दयानंद सिंह ने कहा कि अरका स्पोर्ट्स ने उनसे 15 करोड़ से अधिक का नुकसान उठाया है।

Ms Dhoni: आईपीएल 2024 में खेलगे धोनी

कैप्टन कूल धोनी एकमात्र कप्तान है जिसने तीन ICC ट्रॉफी जीती हैं (2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी)। उनके पास भी पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड है, जबकि रोहित शर्मा ने मुंबई को पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीता है। अब धोनी आईपीएल 2024 में खेलेंगे। 250 IPL मैचों में उन्होंने 5082 रन बनाए हैं। इसमें भी 142 कैच और 42 स्टम्प हैं।