MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, लोगों को मिली ठंड और शीतलहर से राहत

MP Weather Update
नई दिल्लीः मौसम के बदलते मिजाज का असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल रहा है। वहीं मध्य प्रदेश की बात करें तो प्रदेश में पांच दिनों से भीषण ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। राज्य में हवाओं का रुख बदलने से दिन और रात के तापमान में इजाफा हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में पचमढ़ी में रात का तापमान तीन डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कई जिलों में रात का पारा 8 डिग्री से नीचे बना रहा।
भारतीय मौसम केंद्र के मुताबिक बिते 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। वहीं मलाजखंड, मंडला, सिवना, खजुराहो, बैतूल, खंडवा, रतलाम, गुना में शीतलहर का प्रभाव रहा। खंडवा में तीव्र शीतलदिन तथा मलाजखंड में शीतल दिन रहा। अगले 24 घंटों के दौरान बैतूल, खंडवा जिलों में शीतलहर चल सकती है।
दरअसल पाकिस्तान के पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा का दिशा पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी हो गई है। जिससे अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके अलावा अगले कुछ दिनों में तापमान में भी इजाफा होने की संभावना है।