MP NEWS: मुख्यमंत्री ने होली पर आमजनों के साथ किया पौधरोपण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने होली के त्योहार पर बुधवार को श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में आम लोगों के साथ पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी पौधरोपण में शामिल हुईं।मुख्यमंत्री चौहान के साथ पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह (मम्मा) ने जन्मदिन पर पौधरोपण किया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैशन डिजाइनिंग का कार्य कर रही नित्या सिंह और मदद फाउंडेशन भोपाल के पदाधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। संतोष सिंह, वंदना सिंह, प्योज जोशी, सुनंदा पहाड़े, स्वर्णा जावलकर, प्रियंका सिंह, अर्चना परमार, मनीषा पंवार, शुभम और वर्ष सिंह भी पौधरोपण में शामिल हुए।
शिवराज चौहान ने उपस्थित नागरिकों को उल्लास के पर्व होली की बधाई दी। मुख्यमंत्री को पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी रंग और गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी।