Madhya Pradeshबड़ी ख़बर

MP NEWS: विवाहित बेटियों को मिलेगा यह फायदा, शिवराज सरकार का बड़ा फैसला

MP NEWS: मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने चुनावी साल में अनुकंपा नियुक्ति को लेकर कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया है। दरअसल मध्यप्रदेश में विवाहित बेटियों को भी अनुकंपा नियुक्ति मिलेगी। कैबिनेट की तरह से भी इस फैसले पर मुहर लग गई है। इसके अलावा शिवराज सरकार ने अन्य कई अहम फैसले लिए हैं।

https://twitter.com/JansamparkMP/status/1622866605507067908?s=20&t=gOI64-w3v_eBp6qu_vyNLw

आपको बता दें कि अब मध्यप्रदेश में विवाहित महिलाओं को उनके परिजनों के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति मिलने जैसा कोई प्रावधान नहीं था, लेकिन अब शिवराज सरकार ने विवाहित बेटियो को भी अनुकंपा नियुक्ति दिेए जाने के फैसले पर मुहर लगा दी है। बैठक के बाद कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि पहले मध्यप्रदेश के कर्मचारियों की मृत्यु होने पर अनुकंपा नियुक्ति में केवल बेटों को ही अनुकंपा की पात्रता थी, लेकिन अब विवाहित बेटियां भी इस पात्रता में आएंगी।

इन फैसलों पर भी लगी मुहर

  • जबलपुर हाईकोर्ट के लिए 20 नए पदों का सृजन परीक्षा सेल के लिए किया गया है।
  • मध्य प्रदेश में नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल के लिए भी पदों को सृजित किया जाएगा।
  • स्टेट डेटा सेंटर को तकनीकी रुप से भी विस्तार किया जाएगा।
  • पारदर्शिता ,सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन के लिए 37 पदों को सृजन किया गया है। -डिजास्टर रिकवरी साइट भी डिवेलप किया जाएगा, जिसके लिए सरकार की तरफ से 161 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button