MP NEWS: कमलनाथ vs जीतू पटवारी के बीच जंग, किसे मिलेगी इंदौर की कुर्सी?

MP NEWS: इंदौर में कांग्रेस के “शहर अध्यक्ष” को लेकर पार्टी के ही दो कद्दावर नेताओं के बीच घमासान छिड़ा हुआ है। दरअसल, पूर्व सीएम कमलनाथ(Kamal Nath) और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी(Jeetu Patwari) के बीच की वर्चस्व की लड़ाई अब दिल्ली तक पहुंच गई है। इन दोनों नेताओं के बीच चल रहे इस सियासी घमासान का नुकसान कांग्रेस पार्टी को ही भुगतना पड़ रहा है। आपको बता दें कि इंदौर शहर में कांग्रेस अध्यक्ष(congress president) ना होने से चुनावी साल में कोई धरना प्रदर्शन और आंदोलन नहीं हो पा रहे हैं।
दरअसल, राहुल गांधी(Rahul Gandhi) के भारत जोड़ो यात्रा(bhaarat jodo yaatra) में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने अपने खास समर्थक अरविंद बागड़ी को शहर का कांग्रेस अध्यक्ष दिल्ली से बनवा दिया है। जब ये बात पूर्व सीएम कमलनाथ को नागवार गुजरी। इस पर उन्होंने इस नियुक्ति को एक दिन बाद होल्ड करवा दिया, इसके बाद से इंदौर अध्य़क्ष विहीन है।
मध्यप्रदेश(Madhya Pradesh) में इस साल नवंबर में विधानसभा के चुनाव(Election) हैं, लेकिन उससे पहले कांग्रेस में अंदरूनी घमासान मचा हुआ है। ये घमासान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के बीच चल रहा है। यही वजह है कि प्रदेश की आर्थिक राजधानी का नया शहर कांग्रेस अध्यक्ष नहीं मिल पा रहा है। दरअसल, राहुल गांधी की भारत जो़ड़ो यात्रा का समापन जम्मू कश्मीर में हुआ। इस आयोजन का प्रभारी जीतू पटवारी को बनाया गया। इसी दौरान जीतू पटवारी ने अपने समर्थक सदाशिव यादव को इंदौर(Indore) जिलाध्यक्ष और अरविंद बागड़ी को शहर का कांग्रेस का अध्यक्ष बनवा दिया।