Madhya Pradeshराज्य

MP Elections ‘कल तक रुक जाओ, EVM पर भी खड़े करेगी कांग्रेस सवाल’, नरोत्तम मिश्रा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

MP Elections

मध्य प्रदेश(MP Elections ) में हुए चुनाव के बाद से ही सबकी निगाहें 3 दिसंबर पर टिकी हुई है। कल यह साफ हो जाने वाला है कि आखिरकार इस बार प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी। लेकिन परिणाम आने से पहले ही पक्ष और विपक्ष के बीच जीत के खूब दावे लगाए गए। इसी क्रम में कई नेता मतगणना से पहले भगवान के आशिर्वाद लेते हुए भी दिखाई दिए।

गृह मंत्री का कांग्रेस पर वार

वहीं इसी दौरान प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। आपको बता दें कि उन्होनें एग्जिट पोल पर कहा कि कल तक का इंतजार करें। कांग्रेस EVM पर सवाल करेगी, जैसा वे एग्जिट पोल पर सवाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस पार्टी हारती है तो वे अदालत, सेना, वैक्सीन, एग्जिट पोल पर सवाल कर देती है।

कल होगी मतगणना

कल यानी रविवार 3 दिसंबर को 4 राज्यों के चुनाव के नतीजों की जानकारी सामने आने वाली है। इन चार राज्यों में आपको बता दें कि  मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना  शामिल हैं। हालांकि 5 राज्यों में चुनाव हुए थे। लेकिन 5 वें राज्य यानी मिजोरम में चार दिसंबर को मतगणना होने वाली है। अब इसी को लेकर सभी की निगाहें नतीजों पर टिकी हुई है।

भगवान का ले रहे आशिर्वाद

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने धार्मिक यात्रा की थी। इसपर बयान देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि आज जेपी नड्डा जी का जन्मदिन है। जिसके कारण उनकी आज यहां धार्मिक यात्रा थी। इस यात्रा में आपको बता दें कि केंद्रिय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उनके साथ शामिल रहें। इसी दौरान जीत को लेकर दावा करते हुए उन्होनें कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है, और पार्टी जिस भी मुख्यमंत्री को तय करेगी वही मुख्मंत्री बनेगा। उन्होनें कहा कि 230 विधायकों में से कोई भी बन सकता है। इसी दौरान उन्होनें अपना जिक्र करते हुए कहा कि इस रेस में मैं नहीं हूं।

यह भी पढ़े: Chetak Urbane E-Scooter चेतक इलेक्ट्रिक का नया अवतार लॉन्च, फीचर्स, कीमत और स्पीड में दमदार!

Follow Us On:https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button