
MP Election 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सियासी हलचल तेज होती जा रही है। बीते दिन कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें सतना जिले के सात विधानसभा सीटों में से पांच विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की घोषणा कांग्रेस पार्टी ने कर दिए हैं। सतना विधानसभा इलाके से विधायक सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। सिद्धार्थ कुशवाहा बहुजन समाज पार्टी के दिग्गज नेता सुखलाल कुशवाहा के बेटे हैं। जो कुशवाहा समाज के बड़े लीडर माने जाते हैं। सिद्धार्थ सतना विधानसभा क्षेत्र के विधायक चुने गए थे। इस बार पार्टी ने फिर उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया है, तो वहीं चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से विधायक नीलांशु चतुर्वेदी को एक बार फिर भरोसा जताते हुए कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। नीलांशु चतुर्वेदी चित्रकूट से विधायक हैं।
नीलांशु ने एक बार उपचुनाव में जीत दर्ज की थी उसके बाद वर्ष 2018 में चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के विधायक चुने गए थे। तो वहीं जिले की आरक्षित सीट से रैगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक कल्पना वर्मा को एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाया है। कल्पना वर्मा ने बीजेपी के पूर्व मंत्री और चार बार से विधायक जुगल किशोर बागरी के कोरोना काल में निधन के बाद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी को हराकर जीत दर्ज की थी। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के विधानसभा उपाध्यक्ष रहे राजेंद्र सिंह को अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है। राजेंद्र सिंह अमरपाटन विधानसभा क्षेत्र में चार बार से विधायक रह चुके हैं और पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक हैं।
ये भी पढ़ें:Madhya Pradesh: हीरेंद्र सिंह बंटी का क्या है सिंधिया कनेक्शन? दिग्विजय सिंह के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव