MP: भोपाल में अवैध तरीके से चल रहे बालिका गृह से 26 लड़कियां लापता

MP: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बालिका गृह स 26 लड़कियां लापता हो गई। बालिका गृह में और भी कई राज्यों की लड़कियां रह रही थीं। ये लड़कियां कहा हैं इसे लेकर किसी के पास कोई जानकारी नहीं है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि बालिका गृह का संचालन अवैध तरीके से किया जा रहा था।
*MP: भोपाल में अवैध तरीके से चल रहे बालिका गृह से 26 लड़कियां लापता*MP: भोपाल में अवैध तरीके से चल रहे बालिका गृह से 26 लड़कियां लापता*चैनल- हिन्दी ख़बर* *संपादन- अनुकम्पा*
इस पूरे मामले को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है- कि भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित बालगृह से 26 बालिकाओं के गायब होने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार से संज्ञान लेने व त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।
ये भी पढ़ें:Delhi-NCR: सड़कों पर किस वाहन से होती है कितनी दुर्घटनाएं, दिल्ली पुलिस ने तैयार की क्रैश रिपोर्ट…