राष्ट्रीय

मणिपुर में आधी रात को हुई फायरिंग, गोलीबारी में 9 लोगों की मौत, 10 घायल

Manipur Violence: नॉर्थ ईस्ट स्टेट मणिपुर में भड़की भयंकर हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। डेढ़ महीने से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन हालातों में सुधार नहीं हो रहा है। प्रदेश में मंगलवार देर रात फिर हिंसा भड़की है। हिंसा के दौरान जबरदस्त गोलीबारी हुई है। गोली लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 10 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि गोलीबारी में 9 लोगों की मौत का मामला मणिपुर की राजधानी इम्फॉल में मंगलवार की देर रात करीब 1 बजे का है। पुलिस की मानें तो हमलावर अत्याधुनिक हथियार से लैस थे। उन्होंने स्थानिय लोगों पर हमला किया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हमले में जान गंवाने वालों में एक महिला भी शामिल है।

मणिपुर के हालात दर्दनाक

आपको बता दें कि मणिपुर में हिंसा ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरा मणिपुर आग की लपटों में सुलग रहा है। कुछ समय के लिए ये हिंसा थमी लेकिन फिर हिंसा के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदर्शनकारी जगह-जगह उग्रवाद मचा रहे हैं। सड़कों पर सरेआम गोलियां बरसाई जा रही हैं। घरों और दुकानों को लूटा जा रहा है। अराजक तत्व देश को शर्मसार करने वाली गतिविधियों पर उतर आए हैं। राज्य में रहने वाले लोग पड़ोसी राज्यों में जाने को मजबूर हो गए हैं। सड़कों पर सेना को उतारना पड़ा है। इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। राज्य में कई स्थानों पर कर्फ्यू लगा दिया गया है, जैसे ही ये हिंसा कम होती दिखी तो मणिपुर वापस से पटरी पर लौटने लगा लेकिन एक बार फिर पहले वाली स्थिति होती दिख रही है।

Related Articles

Back to top button