Uttar Pradesh

Mathura: दो बदमाशों ने रिक्शा चालक को मारी गोली, पढ़ें पूरा मामला

वृंदावन में दो बाइक सवार बादमाशों की दुस्साहसिक घटना सामने आई है। यहां ई रिक्शा में सवार महिला श्रद्धालुओं से बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट का प्रयास किया। ई रिक्शा चालक के विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। रिक्शा चालक के गोली लगने से घायल हो गया, इसके बाद उसे गंभीर अवस्था में आगरा रेफर किया गया है। फिलहाल रिक्शा चालक की खतरे से बाहर है।

यह पूरा मामला वृंदावन कोतवाली इलाके के रंगजी चौकी के पास का है। इस घटना के बाद वृंदावन में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिस तरह ई रिक्शे में सवार श्रद्धालुओं के साथ लूटपाट का प्रयास किया और विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक को गोली मार दी। यह घटना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

बता दें कि वृंदावन में हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना रहता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह का कहना है कि “अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है, पुलिस अपने स्तर से आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों की तलाश में जुटी है। जिस रिक्शा चालक को गोली मारी गई थी, अब उसकी हालत खतरे से बाहर है और आगरा में एक प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

ई रिक्शा चालक श्रद्धालुओं को रिक्शे में लेकर जा रहा था, तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने महिला श्रद्धालुओं से लूट का प्रयास किया था। विरोध करने पर बदमाशों ने रिक्शा चालक को रात्रि करीब 12 बजे गोली मारी थी और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

Related Articles

Back to top button