कौन हैं मारिया ब्रान्यास मोरेरा? स्पेन में मनाया 117वां जन्मदिन, जानिए उनकी लंबी उम्र का राज

Maria Branyas Morera Who is Maria Branyas Moreira? Celebrated 117th birthday in Spain, know the secret of his long life
Maria Branyas Morera :
दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित शख्सियत मारिया ब्रान्यास मोरेरा ने सोमवार यानी 4 मार्च को अपना 117वां जन्मदिन मनाया था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका (Maria Branyas Morera) नाम जनवरी 2023 से दुनिया की सबसे बुजुर्ग शख्स के तौर पर दर्ज है। उन्हें यह तमगा फ्रांसीसी महिला लूसिल रैंडन की मौत के बाद हुई थी जिनकी उम्र 118 साल थी। मारिया ने अपना जन्मदिन स्पेन के कैटालोनिया में मनाया था।
You May Also Like
मारिया ने इस मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट भी की। इसमें उन्होंने लिखा कि ज्यादा उम्र एक तरह का संस्कार है। आपके सुनने की शक्ति कम हो जाती है (Maria Branyas Morera) लेकिन ऐसा होने पर आप जीवन को सुनने लगते हैं, शोर नहीं। मौत की रोशनी में जीवन ज्यादा खास हो जाता है। बता दें कि मारिया ब्रान्या मोरेना पिछले 23 साल से एक ही नर्सिंग होम में रह रही हैं। जानकारी के अनुसार उनका स्वास्थ्य भी अच्छा बना हुआ है।
कोई गंभीर बीमारी नहीं, काफी एक्टिव
उन्हें सुनने और चलने-फिरने में अब थोड़ी समस्या होने लगी है लेकिन उन्हें किसी गंभीर शारीरिक या मानसिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है। उल्लेखनीय है कि वैज्ञानिक लंबी उम्र के राज खोलने के लिए मारिया पर टेस्ट भी कर रहे हैं। बता दें कि अपनी उम्र के हिसाब से मारिया काफी एक्टिव हैं। खास बात यह है कि उनकी बेटी की उम्र 80 साल है और उन्हीं की मदद से वह एक्स पर अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल चलाती हैं।
क्या है मारिया की लंबी उम्र का सीक्रेट?
अपनी लंबी उम्र के राज को लेकर मारिया का कहना है कि यह मेरी किस्मत और जेनेटिक्स की वजह से हो सकता है। वह व्यवस्थित जीवन, शांति और परिवार व अपने दोस्तों के साथ मजबूत संबंध रखने पर जोर देती हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रकृति के साथ समय बिताने और भावनात्मक स्थिरता बनाए रखने की बात भी कही है। बता दें कि साल 2020 में 113 साल की उम्र में वह दुनिया की सबसे बुजुर्ग कोविड-19 सर्वाइवर बनी थीं।
सबसे बुजुर्ग कोरोना सर्वाइवर भी बनीं
मारिया का जन्म साल 1907 में सैन फ्रांसिस्को में हुआ था। आठ साल की उम्र में वह अपने परिवार के साथ स्पेन चली गई थीं। उन्होंने अपने जीवन में कई ऐतिहासिक घटनाएं देखी हैं, जिनमें साल 1918 में आई स्पैनिश फ्लू पैनडेमिक और स्पैनिश सिविल वॉर का दुखद समय भी शामिल है। साल 1931 में उन्होंने जोन मोरेट के साथ शादी की थी जिनसे उन्हें तीन बच्चे थे। पेशे से डॉक्टर उनके पति की साल 1976 में मौत हो गई थी।
यह भी पढ़ें-http://‘कांग्रेस की सरकार बनी तो मोदी को मार दूंगा’; कौन है PM को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स?
उनके बेटे की 86 साल की उम्र में एक ट्रैक्टर हादसे में जान चली गई थी। इस समय मारिया का नाम इतिहास के 12 सबसे बुजुर्ग वेरिफाइड लोगों की लिस्ट में शामिल है। अगर वह अपना अगला जन्मदिन भी मनाती हैं तो वह इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर पहुंच जाएंगी। बता दें कि इतिहास में सबसे ज्यादा समय तक जीवित रहने वाली शख्सियत फ्रांस की महिला जीन कालमेंट थीं। उनका निधन 122 साल और 164 दिन की उम्र में हुआ था।
Hindi khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए l हिन्दी ख़बर ऐप