भारतीय बाजारों में जल्द होगी कई 7 सीटर कारों की एंट्री, जानें कौन से होंगे ये नई SUVs

Share

भारतीय बाजार में प्रतिदिन SUV और 7 सीटर कारों का डिमांड लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बता दें इसलिए सभी कार निर्माता कंपनियां लगातार भारतीय बाजारों में एक से एक बेहतरीन कारों के मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में जुटी हुई है। वहीं इसी कड़ी में MG, TATA, Hyundai जैसे कई बड़ी कंपनियां जोरों से इन कारों के निर्माण में जुट गई है। तो इसी कड़ी में हम आपको ऐसी ही कुछ 7 सीटर कारों के बारे में बताएंगे जो आने वाले समय में भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली हैं।

Mahindra Bolero Neo

Mahindra Bolero Neo वर्तमान में देश में सबसे सक्षम SUV में से एक मानी गई है। वहीं भारतीय कार निर्माता जल्द ही SUV के ज्यादा बड़े संस्करण की तलाश कर रहे खरीदारों के लिए नए Bolero Neo Plus को बाजार में लॉन्च करेंगे।

MG Hector

MG ने भारतीय बाजार में Tata Harrier, Kia Seltos, Jeep Compass, और अन्य प्रीमियम मिड-साइज़ SUVs जैसे प्रतिद्वंद्वियों को लेने के लिए Hector SUV के लॉन्च के साथ अपनी भारतीय शुरुआत की है। इसी के साथ ब्रांड जल्द ही अपडेटेड डिजाइन अन्य फेसलिफ्ट के साथ नई Hector को लॉन्च करेगा।