बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

Mann Ki Baat: PM मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को किया संबोधित, देशवासियों से की ये खास अपील

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को देशवासियों से मन की बात की. इस दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनते हुए दिखे.

देशवासियों से ये खास अपील

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया में पेरिस ओलंपिक छाया हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि ओलंपिक हमारे खिलाड़ियों को विश्व पटल पर तिरंगा लहराने का मौका देता है, देश के लिए कुछ कर गुजरने का मौका देता है। पीएम ने इस पर लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप भी अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाइए।

चराइदेव मैदाम को यूनेस्को किया गया विश्व विरासत स्थल में शामिल

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “असम के चराईदेउ मैदाम को UNESCO विश्व विरासत स्थल में शामिल किया जा रहा है | इस लिस्ट में यह भारत की 43वीं, लेकिन पूर्वोत्तर की पहली साइट होगी. चराईदेउ का मतलब है पहाड़ियों पर चमकता शहर, यानी पहाड़ी पर एक चमकता शहर. ये अहोम राजवंश की पहली राजधानी थी. अहोम राजवंश के लोग अपने पूर्वजों के शव और उनकी कीमती चीजों को पारंपरिक रूप से मैदाम में रखते थे.

मैदाम, टीले नुमा एक ढांचा होता है जो ऊपर मिट्टी से ढका होता है और नीचे एक या उससे ज़्यादा कमरे होते हैं। ये मैदाम, अहोम साम्राज्य के दिवंगत राजाओं और गणमान्य लोगों के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है. अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट करने का ये तरीका बहुत यूनिक है | इस जगह पर सामुदायिक पूजा भी होती थी”

7 अगस्त को मनाया जाएगा नेशनल हैंडलूम दिवस

पीएम मोदी ने कहा, “हरियाणा के रोहतक ज़िले की ढ़ाई-सौ से ज़्यादा महिलाओं के जीवन में समृद्धि के रंग भर दिए हैं. हथकरघा उद्योग से जुड़ी ये महिलाएं पहले छोटी-छोटी दुकानें और छोटे-मोटे काम कर गुज़ारा करती थी. लेकिन हर किसी में आगे बढ़ने की इच्छा तो होती ही होती है. उन्नति सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़कर महिलाओं ने कपड़ों पर रंगों पर जादू बिखेरा। यह महिलाएं लाखों कमा रही हैं। इनके बनाए बेडशीट, साड़ी व दुपट्टों की अब खासी मांग है।

रोहतक की तरह ही देश भर में कारीगर हैंडलूम को लोकप्रिय बना रहे हैं। ओडिशा की संबलपुरी साड़ी, एमपी की माहेश्वरी, महाराष्ट्र की पैठणी, विदर्भ के हैंडब्लॉक प्रिंट, हिमाचल की बुटीकों शॉल समेत देशभर में हैंडलूम का काम छाया है। सात अगस्त को हम नेशनल हैंडलूम दिवस मनाएंगे। 

ये भी पढ़ें- Mann Ki Baat: PM मोदी आज करेंगे मन की बात, 112वीं बार देशवासियों को करेंगे संबोधित

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button