
Devendra Fadnavis response : इन दिनों महाराष्ट्र में भाषा का मुद्दा विवादों में चल रहा है. इसी बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे की एक टिप्पणी का जवाब देते हुए एक बयान दिया है, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि निशिकांत दुबे की टिप्पणी आम मराठी लोगों के लिए नहीं थी.
“यह बयान संगठनों के लिए है, आम जनता के लिए नहीं”
महाराष्ट्र में ‘भाषा विवाद’ के बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बयान दिया है, जिस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “जो भी निशिकांत दुबे ने कहा है, वह मराठी जनसामान्य के लिए नहीं, बल्कि उन संगठनों के लिए कहा है, जो इस विवाद को हवा दे रहे हैं.” साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, “पहली बात ऐसी है कि निशिकांत दुबे का बयान अगर आप सुनेंगे तो उन्होंने संगठन के संदर्भ में बोला है, सभी मराठी लोगों के बारे में नहीं कहा. मैं फिर से कहूंगा कि मराठी मानुष का ऐतिहासिक योगदान इस महाराष्ट्र के निर्माण में है, जब आक्रमणकारियों ने भारत की संस्कृति को खत्म करने का प्रयास किया था, तब भारत की संस्कृति को जिंदा रखने का काम छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज ने किया. इसके बाद मराठाओं ने भारत की संस्कृति को जिंदा रखने के लिए आक्रांताओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी.”
निशिकांत दुबे की टिप्पणी लोगों के मन में भ्रम पैदा करती है: देवेंद्र फडणवीस
लेकिन अगले ही पल देवेंद्र फडणवीस ने निशिकांत दुबे की टिप्पणी से खुद को अलग करने की कोशिश की. उन्होंने कहा, “मेरे विचार से इस तरीके का बयान देना योग्य नहीं है, क्योंकि उसका जो मतलब निकलता है, वह लोगों के मन में भ्रम पैदा करता है.” महाराष्ट्र के आर्थिक योगदान की बात करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि देश के विकास में महाराष्ट्र की भूमिका को कोई नकार नहीं जा सकता है. “देश की जीडीपी में सबसे ज्यादा योगदान महाराष्ट्र का है. मुझे ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र और मराठी लोगों का योगदान इस देश के इतिहास में, इस देश के वर्तमान में, कोई भी नकार नहीं जा सकता है. अगर ऐसा कोई करता है तो वह बिल्कुल गलत है.”
“पटक-पटक कर मारा जाएगा” : निशिकांत दुबे
दरअसल, झारखंड की गोड्डा सीट से सांसद रहे निशिकांत दुबे ने मराठी भाषा विवाद के दौरान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे को निशाना बनाते हुए मुंहजुबानी हमला किया था, जिसमें सांसद दुबे ने कहा था, “राज ठाकरे में अगर हिम्मत है तो बिहार आकर दिखाए… पटक-पटक कर मारा जाएगा.
यह भी पढ़ें : एयर इंडिया हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट उड्डयन मंत्रालय को सौंपी गई, AAIB कर रही जांच
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप