Madhya Pradeshबड़ी ख़बर

महिला सशक्तिकरण विकसित राष्ट्र के विकास का आधार स्तंभ : सीएम

Madhya Pradesh : भारत में नारी सदैव अग्रणी रही है, प्रथमा रही है। मातृशक्ति को आदि शक्ति माना जाता है। हमारी परंपरा संस्कृति और चिंतन में नारी का सम्मान रहा है। हमारे लिए गौरव की बात है कि पूरे संसार ने महिला सशक्तिकरण को स्वीकार किया।

आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मैं नारी शक्ति और उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन करता हूँ- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए कई नवाचार हुए और अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारा गया। इनका अनुकरण बाद में अन्य प्रांतों ने भी किया। इस तरह मध्य प्रदेश देश में महिला सशक्तिकरण के लिए अग्रणी प्रांत बन गया।

सशक्त बनाने का संकल्प लें

आइये हम सब अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी को सशक्त बनाने का संकल्प लें। इस संकल्प के क्रियान्वयन से ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का दिन सार्थक होगा। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने हमें विकास के साथ विरासत का सूत्र दिया है।

महिलाओं की भूमिका सदैव अग्रणी

भारत की वैचारिक विरासत नारी सम्मान की रही है। यदि सामाजिक वातावरण में मर्यादा होगी, नारी सम्मान होगा तो अपराध अपने-आप कम हो जाएंगे। पीएम मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में अग्रणी बनाने के लिए ज्ञान (GYAN) के सम्मान का मंत्र दिया है। इसके अंतर्गत गरीब युवा अन्नदाता और नारी को सशक्त समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है। भारतीय जीवनशैली में महिलाओं की भूमिका सदैव अग्रणी रही है। हम जितने अधिक अवसर बहन-बेटियों को देंगे सुविधाएँ देंगे तो वे समाज को कई गुना लौटाकर देंगी।

यह भी पढ़ें : टाइगर श्रॉफ मना रहे 35वां जन्मदिन, हेयर स्टाइलिस्ट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button