Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: ग्राम जैत के कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम शिवराज, पर्यावरण संरक्षण पर करेंगे चर्चा

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज यानी मंगलवार को ग्राम जैत में आयोजित गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। आपको बता दें कि सीएम शिवराज दोपहर 12:20 बजे बुधनी तहसील के ग्राम जैत पहुंचेंगे। दरअसल, वहां रहने वाले लोगों के लिए ग्राम या नगर का जन्मदिवस लोगों के लिए गौरव दिवस की तरह होगा।

मालूम हो कि इसकी शुरुआत राज्य के सीहोर जिले के गांव जैत से हो रही है। जबकि 8 फरवरी को ग्राम जैत में गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज ग्राम सभा के सदस्य के रूप में ग्राम सभा में भाग लेंगे। यहां ग्राम सभा में गांव के विकास पर चर्चा की जाएगी। इस गांव का जन्मदिन मनाने के लिए पर्यावरण और विकास की नई सोच है।

इस बीच स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण, गांव का विकास और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही गांव के कार्यों के लिए ग्रामवासियों में जनभागीदारी की भावना भी बढ़ेगी। इसके अलावा होशंगाबाद के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी शामिल होंगे।

आपको बता दें कि शाम 5:15 बजे मुख्यमंत्री शिवराज ग्राम जैत से सीधे 05:30 बजे होशंगाबाद पहुंचेंगे। जिसके बाद होशंगाबाद में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। फिर मुख्यमंत्री शिवराज शाम 07:30 होशंगाबाद से शाम 07:45 बजे निकलकर बुधनी के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button