Madhya Pradesh

MP News:मुख्यमंत्री लाड़ली बहना’ योजना का इन महिलाओं को मिलेगा लाभ, CM ने किया ये ऐलान  

MP News: मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल ने शनिवार शाम को शिवराज सिंह चौहान की महात्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना’ योजना को मंजूरी दे दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना को महिला सशक्तिकरण की बड़ी पहल बताया है। शिवराज ने कहा कि यदि बहन, महिलाएं सशक्त होंगी तो राज्य सशक्त होगा, देश सशक्त होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ 5 मार्च से शुरू होगी। बता दें कि 5 मार्च को सीएम शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन है। योजना के लिए आवेदन 15 मार्च से शुरू होंगे, आवेदन प्रक्रिया के लिए अलग-अलग गांवों में टीमें जाएंगी।

मध्यप्रदेश(MP) के सभी महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए और हर साल के 12 हजार रुपए दिए जाएंगे। योजना का लाभ प्रदेश की उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनकी वार्षिंक आय 2 लाख 50 हजार रुपए से कम है। इस योजना का लाभ प्रदेश की सभी वर्ग और पंथ की महिलाओं को मिलेगा। एक परिवार से एक ही महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा।

किसे मिलेगा योजना का लाभ

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि इस योजना से वे परिवार लाभान्वित होंगे, जिनके पास 5 एकड़ से कम कृषि भूमि है। महिला आयकर दाता परिवार से नहीं हो। योजना के तहत 10 जून से खातों में पैसा ट्रांसफर होना शुरू होगा। इसके बाद से हर महीने इसी तारीख को खातों में पैसा आएगा।

सरकार पर कितना भार आएगा


राज्य के महिला बाल विकास विभाग ने 2023-24 के बजट में लाड़ली बहना योजना के लिए करीब 1000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। अधिकारियों ने बताया कि अगले पांच साल में योजना में 61,890.84 करोड़ रुपए के खर्च का आंकलन किया गया है।

ये भी पढ़े: MP: मुख्यमंत्री शिवराज ने किया G-20 संस्कृति समूह की बैठक का उद्घाटन

Related Articles

Back to top button