MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव सम्पन्न, 3 दिसंबर को आएंगे रिजल्ट

मध्यप्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 2533 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। शुक्रवार को सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे थम गई। इस बार 2,533 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। मध्यप्रदेश में मुकाबला मुख्य रुप से बीजेपी और कांग्रेस में है। जहां एक तरफ बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों के भविष्य के लिए ये चुनाव बेहद अहम है। तो वहीं कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे दिग्गज नेताओं का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को कुछ घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। प्रदेश की 5.60 करोड़ में से 71% से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। आयोग की तरफ से बताया गया कि शाम 6 बजे के बाद भी कई जगह मतदान जारी था। दरअसल कई लोग कतारों में लग कर मतदान का इंतजार कर रहे थे। प्रदेश में 64626 से अधिक पोलिंग बूथ पर मतदान हुआ। इसमें 252 और एक थर्ड जेंडर समेत 2533 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
मध्यप्रदेश में सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे थम गई
मध्यप्रदेश में सभी 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 2533 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। शुक्रवार को सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे थम गई। हालांकि शाम 6 बजे के पहले मतदान केंद्र में एंट्री ले चुके वोटर वोट डाल सकेंगे। प्रदेश में शाम 6 बजे तक 71.16 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
विधानसभा प्रत्याशी और विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ ने की मारपीट, एफआईआर दर्ज
इंदौर क्षेत्र में हुए कांग्रेस बीजेपी कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद विधानसभा प्रत्याशी मालिनी गौड़ के बेटे और शहर बीजेपी के उपाध्यक्ष एकलव्य सिंह गौड़ के खिलाफ पुलिस ने दर्ज केस किया. मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस और वाल्मीकि समाज ने घेराव किया था. दबाव डलने के बाद पुलिस ने मारपीट और एससी एसटी के तहत मामला दर्ज किया.
अच्छा मतदान हो रहा है। जनता जागरूक हुई है – भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, “अच्छा मतदान हो रहा है। जनता जागरूक हुई है और जनता को देश के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का एहसास है।मेरी अपील है कि सभी लोग अपने मताधिकार का उपयोग कीजिए… ये लोकतंत्र का त्योहार है जहां हमें खुलकर आगे आना चाहिए… “
मध्य प्रदेश में विकास के मुद्दे पर किया वोट- लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन
लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर वोट डालने के बाद कहा कि मैंने विकास के मुद्दे पर मतदान किया है।
मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिले में हुई वोटिंग खत्म
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिले के मतदान केंद्रों पर वोटिंग समाप्त हो गई। बालाघाट जिले की नक्सल प्रभावित तीन सीटों- बैहर, लांजी और परसवाड़ा में मतदान 3 बजे खत्म हो गया। मंडला जिले के नक्सल प्रभावित 55 और डिंडौरी के 40 मतदान केंद्रों पर भी मतदान 3 बजे थम गया था।