राजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस पार्टी में पांच पावर सेंटर, सोनिया-राहुल समेत 5 नेताओं पर भड़के संजय निरूपम

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस से छह साल के लिए निकाले गए बागी नेता संजय निरूपम ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि निष्कासन से पहले ही उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस पार्टी संरचनात्मक और वैचारिक तौर पर बिखरी हुई है।

Lok Sabha Election 2024: संजय निरूपम ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और के सी वेणुगोपाल पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में टकराव की वजह से योग्य लोगों का कष्ट बढ़ता जा रहा है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी में पांच पावर सेंटर हैं। पांचों सेंटर की लॉबी है और इसमें शामिल नहीं होने वाले परेशान हो रहे हैं।

संजय निरूपम ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में गंभीरता से महसूस कर रहा था। बड़े पैमाने पर कार्यकर्ताओं में निराशा बनी हुई है। सेक्युलरिज्म में धर्म का विरोध नहीं, सर्व धर्म सद्भाव होना चाहिए। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने नेहरूवियन सेक्युलरिज्म के विचार को अपनाया। वामपंथी रामलला का सीधा विरोध करेंगे। अब कांग्रेस उसी राह पर आगे चल पड़ी है, इसलिए रामलला विराजमान के कार्यक्रम का कांग्रेस ने सीधे तौर पर विरोध किया।

यह भी पढ़ें: शिवपाल सिंह यादव गुंडों के सरदार! बीजेपी प्रत्याशी ने सपा पर किया जुबानी वार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button