Advertisement

दिल्ली में यहां मिलते हैं किराए पर सबसे सस्ते लहंगे, जानें पूरी जानकारी

lehenga on rent

Share
Advertisement

जल्द ही शादी का मौसम शुरु हो जाएगा ऐसे में किसी की शादी होगी या कोई अपनी सहेली की शादी में जाएगा या कोई अपने भाई बहन की शादी में जाएगा। हर किसी लड़की को शादी फंक्शन में सुंदर दिखना पसंद है लेकिन कही महंगे लंहगे की कीमत सुनकर आपके शादी फंक्शन का मज़ा तो खराब हो जाता है। डिजाइनर लहंगों की कीमत इतनी ज्यादा होती है कि कोई भी उन्हें नहीं खरीद सकता। ऐसे में, आप इन लहंगों को खरीदने के बजाय किराये पर ले सकते हैं अगर आपका बजट खरीदने के लिए पर्याप्त नहीं है किसी शादी या पार्टी में उन्हें पहनने के लिए। आज हम आपको दिल्ली के कुछ प्रसिद्ध स्थानों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अपने ब्राइडल लुक को परफेक्ट बनाने के लिए शानदार फिटिंग वाले लहंगे किराये पर ले सकते हैं।

Advertisement

रोहिणी ईस्ट सेक्टर

आप रोहिणी ईस्ट सेक्टर 7 में कई जगहों से शादी के समारोह के लिए लहंगे किराये पर ले सकते हैं। यहां बहुत सारे बिल्कुल नए और डिजाइनर लहंगे मिल जाएंगे। यहां से लहंगा आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार किराये पर ले सकते हैं। लहंगे के साथ-साथ दुकानदार आपको ज्वेलरी और अन्य एक्सेसरीज भी देंगे। यहां से लहंगा लेना काफी किफायती होगा। 1000 से 20 हजार तक के किराये पर लहंगे यहां मिलते हैं।

लाजपत नगर मार्केट

दिल्ली का लाजपत नगर के मार्केट में किराए पर ब्राइडल लहंगों की खरीदने के लिए एक अच्छी जगह है। यहां बहुत सारे ब्राइडल लहंगे हैं। यहां सभी तरह के लहंगे किराए पर मिलते हैं, अगर आप ट्रेडिशनल या मॉडर्न डिजाइन का लहंगा ढूंढ रहे हों। यहां की कीमतें भी बहुत सस्ती हैं। यदि आप ब्राइडल लहंगे किराए पर लेने की सोच रहे हैं तो लाजपत नगर बाजार को देखना नहीं भूलना चाहिए। यहां ब्राइडल लहंगे का किराए पर 3000 रुपये से 12000 रुपये तक मिल जाएंगे।

रोहताश नगर मार्केट-ईस्ट दिल्ली

रोहताश नगर की दुकान ब्राइडल लहंगों के लिए फेमस है। यहाँ साधारण से लेकर महंगे डिजाइनर लहंगों को किराये पर ले सकते हैं। इस जगह पर कई फैशनेबल और ट्रेंडी लहंगों की कलेक्शन हैं। यहाँ आपको डिजाइनर कपड़े खरीदने का बजट आसानी से मिल सकता है। ब्राइडल कलेक्शन के लहंगे 3000 से 6000 रुपये के बीच मिल जाएंगा। सभी साइज के लहंगे यहाँ मिल जाएंगे। यहां 50 हजार रुपये के रेंट वाले लहंगे भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें